Part : 1


इंसान को धरती से खत्म हुए आज 200 वर्ष हो चुके है। वैसे तो 150 वर्ष हो चुके है। लेकिन मैंने पिछले 50 वर्षों से इस धरती पर कोई जीवित व्यक्ति नहीं देखा। पता नहीं सब कहा चले गये।

इस तबाही का जिम्मेदार कोई नुक्लिएर बम नहीं, कोई एस्ट्रोइड नहीं, कोई ग्लेशियर का पिघलना नहीं।  इस तबाही का नाम था कोरोना वायरस। जो की एक बिंदु से भी 2000 गुना छोटा था।

आज से 200 वर्ष पहले। इयर 2019 मै यह वायरस चीन से पनपा और पूरे यूरोप, अमरीका, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और एशिया मैं फैलता चला गया। दुनिया मे 6 महीने के भीतर ही चार लाख लोग मारे गए।

कई देशो ने मिलकर इसे खत्म करने की कोशिश की। कितने ही प्रयोग किये गये वैक्सीन, मेडिसिन बनाए गये लेकिन फिर भी इसे पूरी तरह से खत्म नहीं कर पाये।

कुछ देशो मे खत्म भी हुआ लेकिन बदलते मौसम के साथ दुगनी रफ़तार से दोबारा पनपा। और ज्यादा ताक़त के साथ।

दुनिया मे 6 महीने मे चार लाख लोग मारे जा चुके थे और वायरस ख़त्म होने का नाम नहीं ले रहा था। कुछ लोग ठीक होते लेकिन दुबारा संक्रमित हो जाते। दुनिया की सारी महाशक्तियां इस वायरस के आगे बेबस हो गई। क्योंकि महाशक्तियों ने तो अपनी सारी ऊर्जा नुक्लिअर बम, ख़तरनाक हथियार बनाने मे लगा दी थी।

कई देशो मै डॉक्टर्स के पास इस वायरस से निपटने के लिया पूरी तरह से मेडिकल सुविधाये भी नहीं थी। ख़ासतौर पर एशिया के देशो मे। हर साल लाखो लोग मरने लगे। देखते ही देखते दस साल मे दुनिया की एक तिहाई आबादी खत्म हो गईं।

और इन दस सालो मे भुखमरी, बेरोज़गारी, अपराध अपनी चरमसीमा तक पहुंच गये। कई बिज़नेस टाइकून दिवालिया हो गये। इन दस सालो मे दुनिया कहा से कहा गयी। सबसे बुरा हाल था गरीब और मध्यमवर्ग का।

कई बीमा कम्पनिया दिवालिया हो गई। कितने ही मध्यमवर्ग और गरीबों का पैसा वापस नहीं मिल सका। इस कारण कितने लोगो ने आत्महत्या कर ली।

लेकिन असली तबाही तो अभी आनी बाकि थीं।

...शेष आगे 
..............................................................................................................................................................
English Translation


Today it has been 200 years since humans have ended from the earth. By the way, it has been 150 years. But I have not seen any living person on this earth for the last 50 years. Don't know where everyone went.


No nuclear bomb, no astroids, no glacier melting responsible for this destruction. The name of this devastation was Corona virus. Which was 2000 times smaller than a point.

 200 years ago. In 2019, the virus grew from China and spread throughout Europe, America, Africa, Australia and Asia. Four million people died within 6 months in the world.

Several countries tried to end it together. How many vaccines were used, medicine was made, but still could not completely eliminate it.

Finished in some countries, but with the changing season, it flourished again with double the speed. With more power.

Four million people were killed in the world in 6 months and the virus was not taking the name of its end. Some people would have recovered but got infected again. All the superpowers of the world became helpless before this virus. Because the superpowers had put all their energy into making nuclear bombs, dangerous weapons.

In many countries, doctors did not even have complete medical facilities to deal with this virus. Especially in the countries of Asia. Every year millions of people started dying. In ten years, one-third of the world's population was lost.

And in these ten years, starvation, unemployment, crime reached their peak. Many business tycoons have gone bankrupt. Where did the world come from in these ten years? The worst was that of the poor and middle class.

Many insurance companies went bankrupt. Many middle class and poor could not get their money back. Due to this, how many people committed suicide.

...to be continued.

Comments

Popular posts from this blog

Part : 4

Part : 2